India Post GDS Result 2024: ग्रामीण डाक सेवक की पहली मेरिट सूची जारी, यहां से करें अपना नाम चेक

भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा आयोजित इंडिया पोस्ट जीडीएस (ग्रामीण डाक सेवक) भर्ती का परिणाम 2024 जारी कर दिया गया है|। लाखों उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और अब वे सभी परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस लेख में हम आपको इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2024 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, जो हर उम्मीदवार के लिए जानना आवश्यक है।

India Post GDS Result 2024

इंडिया पोस्ट ने 2024 में जीडीएस के 44,228 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। यह प्रक्रिया 15 जुलाई से 5 अगस्त तक चली। इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवक की नियुक्ति करना है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों ने अपनी दसवीं कक्षा के अंक प्रस्तुत किए थे, जिनके आधार पर उनकी मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

परिणाम कब और कैसे देखें?

भारत पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर 19 अगस्त 2024 को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इसे ऑनलाइन माध्यम से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक विवरणों की आवश्यकता होगी। परिणाम को देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स का पालन करें:

  • सबसे पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवार को भारतीय डाक विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर India Post GDS Result 2024 का ऑप्शन दिखाई देगा उसे पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनकी 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया जाता है। इसके लिए एक मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है, जिसमें उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाती है। इसके अलावा, रिजल्ट के साथ कटऑफ मार्क्स भी जारी किए जाएंगे, जिससे उम्मीदवारों को अपने चयन की संभावना का अंदाजा हो सकेगा।

कट ऑफ मार्क्स: कितनी हो सकती है?

कट ऑफ मार्क्स इस बार अपेक्षाकृत अधिक हो सकती है, क्योंकि इस साल आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या काफी अधिक थी। निम्नलिखित श्रेणियों के लिए संभावित कट ऑफ मार्क्स दिए गए हैं:

  • सामान्य (UR): 84-95 अंक
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 80-90 अंक
  • अनुसूचित जाति (SC): 79-88 अंक
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 77-87 अंक
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 83-94 अंक
  • विकलांग (PWD): 68-78 अंक

GDS Result 1st Merit List : यहां पर क्लिक करें

Leave a Comment