School Holiday News: इस साल की 54 दिन की स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी

इस वर्ष लगभग 54 दिन का सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा जिसको लेकर पूरी छुट्टियां का कैलेंडर जारी किया गया है| शिक्षा निदेशालय के द्वारा स्कूलों के संचालन शिवराज पंचांग जारी किया गया है| इस शिक्षा सत्र लगभग 233 दिन तक स्कूल लगेंगे| इस शैक्षणिक पंचांग में स्कूल 1 जुलाई से लेकर 30 जून 2025 तक चलेगा। इसमें लगभग 233 दिन स्कूल खुलेंगे, जबकि 54 दिन की छुट्टियां होंगी और 38 उत्सव मनाया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने 28 जुलाई 2024 रविवार को यह पंचांग जारी किया है। अभ्यर्थी इस पंचांग की बहुत मांग कर रहे थे। पंचांग जारी होने के बाद स्कूलों के संचालन में स्पष्टता आ गई है। इस बार ग्रीष्मकालीन अवकाश के अलावा 54 दिन की छुट्टियां होंगी और 38 उत्सव मनाए जाएंगे। इस साल कुल 233 दिन स्कूल खुले रहेंगे।

प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण 25 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगा

राजस्थान में शिक्षण सत्र 2024-25 के लिए विद्यालयों में प्रवेशोत्सव का पहला चरण 1 जुलाई से 16 जुलाई तक पूरा हो चुका है। दूसरा चरण 25 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगा। किसी विशेष अवसर या कार्यक्रम के लिए यदि संस्था प्रधान को कोई बदलाव करना हो, तो वे अपने क्षेत्र के प्रारंभिक और माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन दे सकते हैं।

शिविरा पंचांग के मुख्य बिंदु

  1. कुल 233 कार्य दिवस (बस्ता मुक्त दिवस को शामिल करते हुए)।
  2. मध्यावधि अवकाश 27 अक्टूबर से 7 नवंबर तक रहेगा।
  3. प्रथम परख 21 से 23 अगस्त तक होगी।
  4. द्वितीय परख 14 से 16 अक्टूबर तक होगी।
  5. अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 12 से 24 दिसंबर तक।
  6. शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक।
  7. वार्षिक परीक्षाएं 24 अप्रैल से 8 मई तक होगी।
  8. शिक्षण सत्र 2024-25 में महीने के द्वितीय और चतुर्थ शनिवार बस्ता मुक्त दिवस होंगे।
  9. स्थानीय परीक्षा परिणाम की घोषणा 16 मई को की जाएगी।
  10. जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन 25 और 26 अक्टूबर को होगा।
  11. राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन 17 और 18 जनवरी 2025 को होगा।
  12. ग्रीष्मावकाश 17 मई 2025 से 30 जून 2025 तक।
  13. सत्र 2024-25 की पूरक परीक्षाएं अगले सत्र 2025-26 के जुलाई महीने के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएंगी।
  14. नया शैक्षणिक सत्र 2025-26 1 जुलाई 2025 से शुरू होगा।

Leave a Comment